परिचय
उत्तर प्रदेश कारागार एवं सुधार सेवाएँ विभाग सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित करते हुए बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं समाज में पुनर्स्थापन के लिए प्रतिबद्ध है।
माननीय मुख्यमंत्री जी की अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सुधार आधारित कारागार प्रणाली की परिकल्पना के अनुरूप, विभाग एक आधुनिक, मानवीय एवं सुधारोन्मुख व्यवस्था के रूप में निरंतर विकसित हो रहा है।
डिजिटल कारागार प्रबंधन, कौशल विकास, विधिक सहायता तथा कारागार उद्योगों जैसी पहलों के माध्यम से बंदियों को आत्मनिर्भर बनने एवं गरिमा के साथ समाज में पुनर्समायोजन का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
सुरक्षा एवं मानवीय संवेदनशीलता के संतुलन के साथ, उत्तर प्रदेश कारागार विभाग संवैधानिक मूल्यों एवं उत्कृष्ट प्रथाओं के अनुरूप एक आदर्श सुधारात्मक प्रणाली की दिशा में अग्रसर है।